The Patil News
Apply For Reporter Advertise With Us About Us

Administration

Our Team Admin Login

Connect With Us

YouTube Facebook Instagram Twitter WhatsApp

Contact Us

thepatilnews@gmail.com

+91 8390794833, 9604938312

Hasan Electricals Opp., Gandhi Chowk, Chandrapur-442402

चंद्रपुर : गायत्री शक्तिपीठ के नवीन प्रकल्प का भव्य भूमिपूजन; सुधीर मुनगंटीवार ने दी 2.51 लाख की निधि.

News Image
लाखों तुलसी के पौधों से महकेगा 'वृंदावन पर्वत', 2027 में होगा 251 कुंडीय महायज्ञ.
 
 
चंद्रपुर:
स्थानीय श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ में आज 'प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा' के दिव्य वातावरण में नवीन प्रकल्प का भूमिपूजन समारोह अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आचार्य श्री सूरत सिंह अमृतें जी के पौरोहित्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी गई।
इस मांगलिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक माननीय श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार एवं सौ. सपना ताई मुनगंटीवार उपस्थित थे। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री रोडमल गहलोद, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल, श्री सरकार जी,श्री गिरीश चांडक ,श्री अरविंद सोनी,श्री मनोहर भाई टहलियानी,श्री मुकेश भट्टड़,श्री अरुण शुक्ला, हिंदी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी  एवं संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी सहित चंद्रपुर एवं गढ़चिरौली के गायत्री परिजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
हरिद्वार में आयोजित अखंड दीपक जन्मशताब्दी में समय दान देने वाले श्री बंडू जी रोहने,सौ. ईटनकर ताई का मंत्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।
विकास कार्यों की घोषणा और प्रशासनिक तत्परता विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने शक्तिपीठ के निर्माण कार्य हेतु 2 लाख 51 हजार रुपए की व्यक्तिगत राशि समर्पित की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शक्तिपीठ तक आने वाले मार्ग को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने की गारंटी दी। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को महाडा (MHADA) के अधिकारियों के साथ गायत्री शक्तिपीठ में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि मार्ग निर्माण का कार्य तत्काल गति पकड़ सके।
भविष्य की योजनाएं: 251 कुंडीय यज्ञ और 'वृंदावन पर्वत' भाऊ मुनगंटीवार ने चंद्रपुर की पावन धरा पर वर्ष 2027 में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित करने की अपनी इच्छा पुनः दोहराई। साथ ही, उन्होंने पहाड़ियों पर लाखों तुलसी के पौधे रोपने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसे 'वृंदावन पर्वत' या उपवन के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। भक्तों का उमड़ा उत्साह: _खुला कुबेर का द्वार_ समारोह के दौरान गायत्री परिजनों की श्रद्धा देखते ही बनती थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूज्य गुरुदेव और वंदनीय माताजी ने इस प्रकल्प के लिए कुबेर का द्वार खोल दिया हो। परिजनों ने स्वेच्छा से 8 लाख रुपए से अधिक की नकद राशि दान की। इसके अतिरिक्त, कई श्रद्धालुओं ने गिट्टी, सीमेंट और रेती जैसी निर्माण सामग्री 'वास्तुदान' के रूप में देने का संकल्प लिया।
विशिष्ट स्वागत और संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत गायत्री परिवार की परंपरा अनुसार मंत्र दुपट्टा, रुद्राक्ष माला और पूज्य गुरुदेव के युग साहित्य प्रदान कर किया गया। भूमिपूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने 'एक ईंट गुरुदेव एवं माताजी  के नाम' का संकल्प लेकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजन में ईंटें अर्पित कीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने 'महाप्रसाद' का लाभ लिया। इस आयोजन की सफलता हेतु श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ की प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

वाचक प्रतिक्रिया (0)

तुमची प्रतिक्रिया नोंदवा:
या बातमीवर अजून एकही प्रतिक्रिया आलेली नाही. पहिली कमेंट तुम्ही करा!
२-३ किमी अचूक हवामानासाठी: कृपया GPS चालू करा.
ब्रेकिंग न्यूज़
🔔आमदर सुधीर मुनगंटीवार यांच्या पाठपुराव्यामुळे चंद्रपूरला शासकीय बी.एस्सी. नर्सिंग महाविद्यालयाची मंजुरी.🔔चंद्रपूरच्या वाहतूक कोंडीवर रिंगरोड च्या माध्यमातून कायमस्वरूपी उपाय करा - आमदार किशोर जोरगेवार.🔔पीएम श्री शहीद भगतसिंग प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाळेत प्रवेशोत्सव.🔔मोठी स्वप्ने पाहा; ज्ञान, जिद्द आणि कर्तृत्वाच्या बळावर महाराष्ट्राचा गौरव वाढवा! – आमदार सुधीर मुनगंटीवार.🔔मोरवा येथील चिमुकलीवर अत्याचाराचा प्रयत्न करणाऱ्या नराधमावर कठोरात कठोर कारवाई करा!🔔छत्रपती शिवाजी महाराज हे केवळ नाव नाही, तर स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ती आणि रयतेच्या कल्याणाचा सर्वोच्च विचार- आमदार सुधीर मुनगंटीवार.🔔जिवती तालुक्यातील शेतकऱ्यांना शासकीय योजनांचा लाभ मिळण्यासाठी तातडीने कार्यवाही करा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस.🔔लोकशाहीच्या रक्षणासाठी लढलेल्या लोकतंत्र सेनानींचा त्याग नव्या पिढीपर्यंत पोहोचला पाहिजे : आ. सुधीर मुनगंटीवार.